ED Raid Chetan Borgharia House: भूपेश बघेल के पूर्व OSD के घर ED की कार्रवाई, इस मामले को लेकर 10 घंटे तक चली जांच, कई अहम दस्तावेज जब्त
ED Raid Chetan Borgharia House: पूर्व सीएम के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया के निवास पर ED की टीम ने छापामार करवाई की।
ED Raid Chetan Borgharia House/Image Credit: AI
- पूर्व सीएम के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया के निवास पर ED की टीम ने छापामार करवाई की।
- चेतन बोरघरिया के निवास पर ED की कार्रवाई 10 घंटो तक चली।
- चेतन बोरघरिया के निवास से ED की टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर साथ ले गई है।
ED Raid Chetan Borgharia House: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के अमलतास पुरम कॉलोनी में मंगलवार को आम दिनों की तरह यहां आवाजाही तो थी, लेकिन अचानक दो गाड़ियों के पहुंचते ही माहौल बदल गया। गाड़ियों से ED की टीम उतरी और सीधे A-10 स्थित मकान में दाखिल हुई। बताया जा रहा है कि यह मकान चेतन बोरघरिया का है, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD रह चुके हैं। करीब आठ सदस्यीय टीम के पहुंचते ही घर के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई। हर किसी के मन में एक ही सवाल था आखिर ED की टीम यहां क्यों पहुंची है। ED की टीम के घर पहुंचने के बाद जांच का सिलसिला शुरू हुआ। टीम ने घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों, फाइलों और दूसरे रिकॉर्ड की पड़ताल की। जांच कई घंटे तक चलती रही। इस दौरान टीम ने अलग-अलग दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला। हालांकि ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर मौके पर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। यही वजह है कि कार्रवाई को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन तस्वीर उस वक्त और दिलचस्प हो गई, जब घंटों की जांच के बाद ED की टीम घर से बाहर निकली।
10 घंटों तक चली ED की कार्रवाई
शाम करीब 6:30 बजे ED की टीम मकान से बाहर निकली। करीब 10 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम के हाथों में नजर आईं कागजों से बंधी कुछ गठरियां और दस्तावेज थे। इन दस्तावेजों को टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब यही कागज इस पूरी कार्रवाई का सबसे अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। आखिर इन फाइलों में क्या है कौन-कौन से दस्तावेज ED के हाथ लगे? क्या इन दस्तावेजों का किसी पुराने मामले से कनेक्शन है और क्या इन कागजात के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी? इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। (ED Raid Chetan Borgharia House) अब बात उस कड़ी की, जिसकी वजह से ED की यह कार्रवाई चर्चा में है। चेतन बोरघरिया का नाम CG-PSC भर्ती घोटाले से जुड़े आरोपों के संदर्भ में सामने आ चुका है। इसी बीच उनके निवास पर ED की कार्रवाई ने इस पूरे मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि यह साफ करना जरूरी है कि ED की ओर से फिलहाल यह आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है कि मंगलवार की कार्रवाई में क्या-क्या बरामद या जब्त किया गया और इसका CG-PSC मामले से क्या सीधा संबंध है।
फिर चर्चा में आया CG-PSC भर्ती घोटाला
ED Raid Chetan Borgharia House: ED की टीम के पहुंचने की खबर जैसे-जैसे शहर में फैली। अमलतास पुरम से लेकर धमतरी के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोगों की निगाहें कार्रवाई के नतीजे पर टिक गईं। करीब 10 घंटे तक चली जांच के बाद ED की टीम तो लौट गई, लेकिन पीछे छोड़ गई कई बड़े सवाल। क्या ED को कोई अहम दस्तावेज मिला है? क्या इन दस्तावेजों से किसी बड़े मामले की नई कड़ी जुड़ सकती है? क्या आने वाले दिनों में इस जांच का दायरा और बढ़ेगा या फिर यह कार्रवाई किसी खास रिकॉर्ड और दस्तावेज की जांच तक सीमित थी। धमतरी के अमलतास पुरम में हुई ED की इस कार्रवाई ने एक बार फिर CG-PSC भर्ती घोटाले से जुड़े मामले को चर्चा में ला दिया है। करीब 10 घंटे की जांच घर के भीतर दस्तावेजों की पड़ताल और फिर कागजों की गठरियां लेकर ED की टीम का रवाना होना। असली तस्वीर तभी साफ होगी, जब ED की ओर से कार्रवाई और जब्त दस्तावेजों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CGPSC-DMF Scam : DMF घोटाले के सतपाल सिंह छाबड़ा गिरफ्तार, पत्नी ने कोर्ट में घुसकर किया जमकर हंगामा, इधर CGPSC में उत्कर्ष चंद्राकर भी पहुंचे सलाखों के पीछे
- Holiday Change in CG: छत्तीसगढ़ में इस त्योहार की छुट्टी में बदलाव! अब इस तारीख को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- MP TI Promotion: थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

Facebook


