हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, सहायक घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, सहायक घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, सहायक घायल
Modified Date: August 18, 2024 / 03:50 pm IST
Published Date: August 18, 2024 3:50 pm IST

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 18 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सेब से लदा एक ट्रक रविवार तड़के पलट गया, जिससे इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि सहायक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर राजमार्ग के कीरतपुर-नेरचौक चार लेन खंड पर गरामोड़ा के पास तड़के करीब तीन बजे हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सहायक का उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया जिससे सेब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक पंजाब जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। चालक और सहायक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

भाषा आशीष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में