हिमाचल प्रदेश में बस के पलट जाने से एक की मौत, 40 अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश में बस के पलट जाने से एक की मौत, 40 अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश में बस के पलट जाने से एक की मौत, 40 अन्य घायल
Modified Date: March 3, 2023 / 04:04 pm IST
Published Date: March 3, 2023 4:04 pm IST

बिलासपुर (हिप्र), तीन मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली रोड पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस पलट गई, जिससे एक लड़की की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हरियाणा से पर्यटक बस मनाली जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

बिलासपुर के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि हादसे के दौरान बस में 44 लोग सवार थे, जिनमें 35 विद्यार्थी और छह समन्वयक शामिल थे।

उन्होंने बताया कि राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जयपुर की रहने वाली एक लड़की की मौत हो गई, वहीं एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को एम्स बिलासपुर स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

गर्ग ने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में