Raipur News: रायपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पार्टी से बनाई दूरी, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से पहले ही कर दिया बड़ा ऐलान

Raipur News: शिव सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी में कहा है कि रायपुर शहर अध्यक्ष के लिए आवेदन दिया है लेकिन निराशा हाथ लगी, सपोर्ट नहीं मिला, अब वापस इंजीनियरिंग के पेशे में लौटूंगा। जो पूरा समय कांग्रेस को देता था नहीं दे पाऊंगा।

Raipur News: रायपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पार्टी से बनाई दूरी, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से पहले ही कर दिया बड़ा ऐलान
Modified Date: October 13, 2025 / 06:12 pm IST
Published Date: October 13, 2025 6:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूरा समय कांग्रेस को देता था नहीं दे पाऊंगा
  • शिव सिंह ठाकुर ने किया कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान
  • पेंड्रा में भी कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर माहौल गर्म

रायपुर: Raipur News, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। आरडीए के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है।

पूरा समय कांग्रेस को देता था नहीं दे पाऊंगा

शिव सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी में कहा है कि रायपुर शहर अध्यक्ष के लिए आवेदन दिया है लेकिन निराशा हाथ लगी, सपोर्ट नहीं मिला, अब वापस इंजीनियरिंग के पेशे में लौटूंगा। जो पूरा समय कांग्रेस को देता था नहीं दे पाऊंगा।

बता दें कि शिव ठाकुर रायपुर शहर जिला अध्यक्ष के दावेदार हैं। हालाकि अभी दावेदारों में से किसी के नाम का ऐलान पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है, लेकिन इसके पहले ही शिव सिंह ठाकुर का यह तल्ख अंदाज यह बताने के लिए काफी है कि फैसला उनके पक्ष में नहीं आने वाला है।

पेंड्रा में भी कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर माहौल गर्म

Raipur News, इधर पेंड्रा में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सोमवार को माहौल खासा गरमाया रहा। पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने घोषणा की कि अब जिले में भी ‘जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी’ का गठन किया जाएगा, जो अब तक केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही बनाई जाती थी। यह कमिटी राज्य और जिले के मामलों पर तुरंत फैसला ले सकेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में कोई मनमुटाव नहीं है और सरकार की सफलता के लिए आगामी दो साल तक संगठन स्तर पर लगातार संघर्ष और मजबूती के साथ काम किया जाएगा। इधर, चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई दावेदारों ने नामांकन फॉर्म नहीं लिए जाने का आरोप लगाते हुए मंच पर ही विरोध दर्ज कराया। पर्यवेक्षक सुबोध कांत सहाय ने सभी नेताओं को समझाइश दी और विवाद शांत करवाया।

पूरे घटनाक्रम के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव, फूलोदेवी नेताम और अशोक आहूजा भी मौजूद रहे। अब तक के दावेदारों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक निम्न नाम सामने आए हैं— मनोज गुप्ता, उत्तम वासुदेव, पंकज तिवारी, जुबेर अहमद गाटर, पुष्पराज सिंह, अमोल पाठक, आलोक शुक्ला, हर्ष गोयल, वीरेंद्र बघेल, भावना करेलिया, ममता पैकरा, मदन सोनी, बुंदकुंवर मास्को, अशोक शर्मा, गजमती भानु, रीता तंवर और पूर्व पार्षद रमेश साहू शामिल हैं। पर्यवेक्षक सुबोध कांत सहाय ने स्पष्ट किया कि पार्टी की आंतरिक एकता बनाए रखते हुए सभी विवादों का समाधान संगठन स्तर पर ही कर लिया जाएगा

इन्हें भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘इन्वेस्ट यूपी’ के पुनर्गठन प्रस्ताव को दी मंजूरी

म्यूचुअल फंड योजनाओं के ट्रस्टी एक चेतावनी प्रणाली विकसित करेंः सेबी प्रमुख

राज ठाकरे चाहते हैं कि कांग्रेस भी साथ हो: मनसे के विपक्षी खेमे से जुड़ने पर संजय राउत


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com