CG: कांग्रेस के अधिवेशन पर BJP का तंज, कहा ‘ध्यान भटकाने बाहरी नेताओं को दे रहे हैं सम्मान’

CG: कांग्रेस के अधिवेशन पर BJP का तंज, कहा ‘ध्यान भटकाने बाहरी नेताओं को दे रहे हैं सम्मान’

BJP's taunt on Congress

Modified Date: February 15, 2023 / 03:15 pm IST
Published Date: February 15, 2023 3:15 pm IST

BJP’s taunt on Congress: रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका हैं। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के इस प्रस्तावित अधिवेशन को लेकर सियासी तीर छोड़े हैं।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कमाल किया पहली बार, फैंस के ख़ुशी का ठिकाना नहीं

BJP’s taunt on Congress: उन्होंने कहा हैं की चुनावी साल में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अधिवेशन का आयोजन कर रहे है। इस इस तरह वें दूसरे राज्यों से नेताओं को बुलाकर सम्मान कर रहे ताकि लोगों का ध्यान भटका सके। उन्होंने आगे कहा की जनता ने कांग्रेस के कार्यों और घोषणाओं को देखा हैं। कांग्रेस कितने ही अधिवेशन कर लें, जनता माफ नहीं करेगी। केदार कश्यप ने दावा किया की इस चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।

देवर की प्यास बुझाने पति को देती थी नींद की गोलियां, कमरे में घुसते ही बंद कर देती थी CCTV कैमरा

BJP’s taunt on Congress: बता दें की राजधानी रायपुर में एआईसीसी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद के बड़े आयोजन के जरिए कांग्रेस यहीं से अपनी एकजुटता का नारा भी बुलंद करेगी। कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 से 26 फरवरी तक राजधानी रायपुर में हो रहा है, संभावना इस बात की जताई जा रही है कि इस आयोजन में तमाम बड़े नेताओं के साथ 10 हजार से ज्यादा नेताओं का यहां जमावड़ा रहने वाला है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown