छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सात नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सात नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सात नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
Modified Date: July 15, 2024 / 07:59 am IST
Published Date: July 15, 2024 6:15 am IST

बीजापुर, 14 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से दो के सिर पर कुल तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तार्रेम थानाक्षेत्र के छुटवाई गांव में एक नदी के पास एक महिला समेत इन नक्सलियों को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘तामो भीमा, महिला कैडर उइका मंगारी उर्फ ​​ज्योति और पांच अन्य (नक्सलियों) को उस समय गिरफ्तार किया गया जब विशेष कार्य बल, 210 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ की 153 बटालियन और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।’’

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्लाटून नंबर नौ के सदस्य भीमा पर दो लाख रुपये और कोंडापल्ली रिवोल्यूशनरी पार्टी कमेटी के तहत क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन की अध्यक्ष ज्योति पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

ये सातों छुटवाई में एक सुरक्षा शिविर पर हमले में शामिल थे।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।