दुर्ग के इस शख्स ने मुंबई में बेच दी 250 करोड़ की 11 एकड़ जमीन! घर में बंकर बनाकर छिपा

land sold by man worth 250 crores in Mumbai: पुलिस ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मुम्बई के वसई थाना में 250 करोड़ कीमत की 11 एकड़ जमीन को फर्जीवाड़ा करके बेचने का अपराध पंजीबद्ध किया है।

दुर्ग के इस शख्स ने मुंबई में बेच दी 250 करोड़ की 11 एकड़ जमीन! घर में बंकर बनाकर छिपा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 17, 2022 5:18 pm IST

land sold by man worth 250 crores in Mumbai: दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एक आरोपी ने मुम्बई में अरबों की जमीन फर्जी तरीके से बेच दिया जिसे मुम्बई पुलिस ने दुर्ग आकर गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर पर ही बंकर बनाकर छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मुम्बई के वसई थाना में 250 करोड़ कीमत की 11 एकड़ जमीन को फर्जीवाड़ा करके बेचने का अपराध पंजीबद्ध किया है।

शिकायत में कुल 6 आरोपी बनाए गए

उत्तरप्रदेश के रहने वाले जमीन मालिक के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कुल 6 आरोपी बनाए गए हैं जिसमे एक आरोपी प्रार्थी के नाम का ही है उसके अलावा बाकी अन्य 5 आरोपी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही मुम्बई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने कई बार यहां पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिलता था।

दीवाल के भीतर बंकर बनाकर छिपा हुआ था आरोपी

land sold by man worth 250 crores in Mumbai: इस बार मुम्बई पुलिस आरोपी को पकड़ने लगातार डेरा डाले रखा। पुख्ता सूचना पर मोहन नगर थाना पुलिस की मदद से आरोपी के घर पोलसायपारा में दबिश दिया लेकिन आरोपी नहीं मिला,गहन जांच में आरोपी दीवाल के भीतर बंकर बनाकर छिपा हुआ था, जिसे तत्काल गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है आरोपी कुलदीप सिंह का संबंध दुर्ग के बड़े बिल्डर से है जिसका खुलासा मुम्बई पुलिस के द्वारा ही किया जाएगा।

 

read more: Most Beautiful Women In The World: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में मात्र एक भारतीय एक्ट्रेस का नाम, इस तरह मापा गया ब्यूटी

read more: ‘एक पीढ़ी में’ महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना नई राष्ट्रीय योजना का उद्देश्य


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com