```php छत्तीसगढ़ के रायपुर में सौर पैनल लगाने के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत |

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सौर पैनल लगाने के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सौर पैनल लगाने के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सौर पैनल लगाने के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत
Modified Date: July 4, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: July 4, 2026 3:13 pm IST

रायपुर, चार जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक घर की छत पर सौर पैनल लगाते समय उच्च-दाब वाली बिजली लाइन के संपर्क में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी विनय बघेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे इलाके की प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में हुई, जहां तीन तकनीशियन सौर पैनल लगा रहे थे।

बघेल ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, छत के किनारे रखा सौर पैनल गलती से इमारत के पास से गुजर रही उच्च-दाब वाली बिजली लाइन को छू गया। जैसे ही दोनों तकनीशियनों ने पैनल को छुआ, उन्हें बिजली का झटका लगा और वह वहीं गिर गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बघेल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

भाषा संजीव प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में