मध्यप्रदेश में आज 106 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 3000 के करीब पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा

मध्यप्रदेश में आज 106 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 3000 के करीब पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा

मध्यप्रदेश में आज 106 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 3000 के करीब पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 4, 2020 5:37 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: शहर से बाहर जाने वालों की अनुमति के लिए जिला प्रशासन ने इन तीन अधिकारियों को दी जिम्मेदारी, देखिए सूची

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 106 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 2942 हो गया है। इनमें से 165 लोगों की मौत हो चुकी है और 856 स्वस्थ हो चुके हैं।

Read More: मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने मार गिराया एक दहशतगर्द, CRPF के तीन जवान शहीद, 7 घायल

प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1611 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 362 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 77 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 563 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 266 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 15 मरीजों की यहां मौत हुई है। इसी प्रकार धार्मिक नगरी उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 166 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 18 लोग ठीक हुए हैं।

Read More: विदेशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी के लिए सरकार ने दी अनुमति, 7 मई से शुरू होगी वापसी

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"