विवाद के बाद बैंक के गार्ड ने की फारिंग, बैंक कर्मचारी सहित तीन लोग हुए घायल
विवाद के बाद बैंक के गार्ड ने की फारिंग, बैंक कर्मचारी सहित तीन लोग हुए घायल
इंदौर: साउथ तुकोगंज स्थित फेडरल बैंक के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क के गार्ड ने अपनी 12 बोर की बंदूक से फायर कर दी। इस घटना में एक बैंक कर्मचारी सहित दो अन्य घायल हो गए।
दरअसल फेडरल बैंक का सिक्योरिटी गार्ड राजभान का घायल हुए दो युवकों से पहले से ही विवाद था। दोनों युवक बैंक के सामने आकर विवाद कर रहे थे, विवाद होता देख एक अन्य कर्मचारी उन्हें बैंक के सामने से हटाने गए थे। लेकिन विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद गार्ड ने फायरिंग कर दी।
फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
Read More: राजनांदगांव जिले में नहीं मिला आज एक भी नया कोरोना मरीज, प्रदेश में 4 संक्रमितों की मौत

Facebook


