अब बारात में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल, रात 10 बजे तक संपन्न करना होगा शादी का कार्यक्रम, भोपाल ​प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

अब बारात में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल, रात 10 बजे तक संपन्न करना होगा शादी का कार्यक्रम, भोपाल ​प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

अब बारात में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल, रात 10 बजे तक संपन्न करना होगा शादी का कार्यक्रम, भोपाल ​प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 23, 2020 5:36 pm IST

भोपाल: कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए संक्रमण पर नियंत्रण के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। जारी निर्देश के अनुसार समस्त दुकानें, व्यवसायिक संस्थान, कार्यालय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं, औद्योगिक इकाई और मेडिकल अस्पतालों को पूर्व ही निर्धारित नियमों के तहत छूट दी गई है।

Read More: क्यों MP पुलिस का जांबाज अधिकारी बन गया भिखारी? जज पत्नी ने दिया तलाक, परिजनों ने 10 साल से नहीं ली सुध

जारी गाइडलाइन के अनुसार रेस्टोरेंट्स भोजनालय खान-पान संबधी दुकाने रात 10:00 बजे तक खुल सकेंगे। बंद हॉल के अंदर होने वाले सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। जबकि खुले स्थान और मैदान में अधिकतम संख्या 200 व्यक्तियों की छूट दी गई है। प्रशासन ने बारात के लिए 50 व्यक्तियों की छूट दी है और शादी से संबंधित सभी कार्यक्रमों को रात 10 बजे तक ही संपन्न करना होगा। रात 10 बजे के बाद भी विवाह रस्म 30 व्यक्तियों की संख्या के साथ अनुमति रहेगी, लेकिन एसडीएम को पूर्व ही सूचना देना होगा। वहीं, रैली, जुलूस यात्रा पर प्रशासन ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More: सारी शफक समेट के सूरज चला गया.. सीएम बघेल ने सनसेट प्वॉइंट पर क्लिक की गई फोटो किया शेयर

बता दें कि प्रदेश में आज 1701 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 1120 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 10 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 94 हजार 745 हो गई और 3172 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 79 हजार 237 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 12 हजार 336 संक्रमितों का उपचार जारी है।

Read More: यहां एक सप्ताह के लिए लगाया गया लॉकडाउन, मेडिकल को छोड़ सभी दुकानें रहेंगी बंद, लेह के व्यापारियों ने लिया फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"