BJP सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत नाजुक, फेफड़ों में संक्रमण के चलते दिल्ली के मेदांता में है भर्ती

Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: February 6, 2021 3:12 am IST

भोपाल। खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत नाजुक बनी हुई। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती कराया गया है।

Read More News: राम के नाम पर तेरा चंदा…मेरा चंदा! कब तक इस मुद्दे के जरिए खुद की सियासी जमीन मजबूत करेंगे नेता?

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमण की जानकारी दी थी। 11 जनवरी को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद नंदकुमार सिंह चौहान का उपचार भोपाल के चिरायु अस्पताल में चल रहा था।

Read More News: मिशन दिल्ली से क्या निकला? राहुल गांधी से करीब दो घंटे की चर्चा पर कयासों का बाजार गर्म

यहां इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसी को देखते हुए उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। यहां मेदांता में उनका उपचार चल रहा है।

Read More News: खुड़मुड़ा हत्याकांड मामले में मिली तीन लोगों की नार्को टेस्ट की सहमति, दुर्ग पुलिस ने तैयार की संदेहियों की सूची

लेखक के बारे में