बजट पर मंथन शुरू, सीएम कमलनाथ अधिकारियों से कर रहे चर्चा

बजट पर मंथन शुरू, सीएम कमलनाथ अधिकारियों से कर रहे चर्चा

बजट पर मंथन शुरू, सीएम कमलनाथ अधिकारियों से कर रहे चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 23, 2019 1:42 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून सत्र शुरू होने से पहले सीएम कमलनाथ ने आला अधिकारियों की रविवार को बैठक बुलाई है। बैठक में बजट को लेकर चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि बजट की पूरी तैयारी हो चुकी है, लेकिन कुछ खामियों को दूर करने अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में वित्त मंत्री तरुण भनोत, मुख्य सचिव एसआर मोहंती वित्त विभाग के आला अधिकारी मौजूद हैं।

Read More: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- लोकसभा चुनाव में 20 सीट जीतने के बाद भी संतुष्ट नहीं भाजपा…

गौरतलब है कि मानसून सत्र 8 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। 19 दिवसीय सत्र में होंगी 15 बैठकें होंगी। मध्यप्रदेश का बजट विधानसभा के मानसून सत्र में ही पेश होना है। वहीं यह माना जा रहा है कि विधानसभा का मानसून हंगामेदार होने वाला है।

Read More: लोगों की समस्या सुन बौखलाए पूर्व सीएम, फोन पर कलेक्टर को दी चेतावनी

विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी तबादला, कर्जमाफी और बिजली कटौती जैसे बड़े मुद्दे बनाकर सरकार का घेराव करते हुए प्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"