ड्यूटी के दौरान लावरवाही बरतने वाले नगर पंचायत CMO पर गिरी गाज, संयुक्त संचालक ने थमाया निलंबन आदेश

ड्यूटी के दौरान लावरवाही बरतने वाले नगर पंचायत CMO पर गिरी गाज, संयुक्त संचालक ने थमाया निलंबन आदेश

ड्यूटी के दौरान लावरवाही बरतने वाले नगर पंचायत CMO पर गिरी गाज, संयुक्त संचालक ने थमाया निलंबन आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: February 24, 2020 12:40 pm IST

बेमेतरा: ड्यूटी के दौरान लावरवाही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने सोमवार को देवकर नगर पंचायत के सीएमओ को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीएमओ के खिलाफ लगातार ड्यूटी के दौरान लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते प्रशासन ने उनको निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है।

Read More: बॉलीवुड फिल्मों के दिवाने हैं डोनाल्ड ट्रंप, अमिताभ की शोले और शहरुख की DDLJ को लेकर कही ये बात…

मिली जानकारी के अनुसार देवकर नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ सुनील चंद्र शर्मा के खिलाफ स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी। शिकायतकर्ताओं ने सुनील चंद्र शर्मा के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही किए जाने की शिकायत की है। मामले में संज्ञान लेते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने देवकर सीएमओ को निलंबित कर दिया है। यह आदेश नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के नगरीय प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।

Read More: 12वीं बोर्ड के राजनीति के प्रश्नपत्र में छात्रों से पूछा गया भाजपा का चुनाव चिन्ह बनाने का सवाल, नेहरू को लेकर भी पूछी गई नकारात्मक बातें

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"