जिला कलेक्टर ने शराब दुकान संचालक को बनाया मुर्गा, गंदगी और भीड़ को देखकर फूटा गुस्सा

जिला कलेक्टर ने शराब दुकान संचालक को बनाया मुर्गा, गंदगी और भीड़ को देखकर फूटा गुस्सा

जिला कलेक्टर ने शराब दुकान संचालक को बनाया मुर्गा, गंदगी और भीड़ को देखकर फूटा गुस्सा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 11, 2021 4:03 pm IST

उमरिया: जिले के एक शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भ्रमण पर निकले जिला कलेक्टर ने शराब दुकान के संचालक को मुर्गा बना दिया। बताया जा रहा है कि शराब दुकान के अंदर भीड़ और परिसर में गंदगी देखकर जिला कलेक्टर नाराज हो गए और उन्होंने संचालक को मुर्गा बना दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने दुकान संचालक को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।

Read More: महाशिवरात्री पर सीएम भूपेश बघेल ने दी मछुआरों को बड़ी सौगात, मिलेगी किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं

मिली जानकारी के अनुसार उमरिया कलेक्टर गुरुवार को जिले के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक शराब दुकान में भारी भीड़ देखी, साथ ही परिसर में गंदगी भी पसरी थी। अव्यवस्था देखकर कलेक्टर महोदय भड़क गए और उन्होंने संचालक को मुर्गा बना दिया।

Read More: अब विधानसभा में इन शब्दों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे विधायक, लागू होगी शब्दों की आचार संहिता

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"