DSP बीएस अहरवार ने कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटकती मिली लाश

DSP बीएस अहरवार ने कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटकती मिली लाश

DSP बीएस अहरवार ने कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटकती मिली लाश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: March 9, 2021 5:23 am IST

धार: प्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खबर है कि DSP बीएस अहरवार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक डीएसपी पिछले कई महीनो से ड्यूटी से नादारद थे। फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की है। ​सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: बोर खनन पर लगी रोक, उल्लंघन करने पर होगी 2 साल जेल और 2 हजार रुपए जुर्माना, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार DSP बीएस अहरवार PHQ भोपाल में पदस्थ थे। वहीं, आज उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। डीएसपी अहरवार ने रेबड़दा गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला डही थानाा क्षेत्र का है।

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज आज देवास को नर्मदा के जल से जोड़ने के संबंध में करेंगे बैठक, देखें शेड्यूल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"