1 महीने बाद भी मासूम देविका का नहीं चला पता, पुलिस ने 25 हजार इनाम घोषित किया, घर से गायब हो गई थी बच्ची
1 महीने बाद भी मासूम देविका का नहीं चला पता, पुलिस ने 25 हजार इनाम घोषित किया, घर से गायब हो गई थी बच्ची
जबलपुर, मध्यप्रदेश। एक महीने के बाद भी पुलिस डेढ़ माह की मासूम देविका का पता नहीं लगा पाई। पुलिस ने अब बच्ची का सुराग देने पर 25 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया है। 16 जनवरी की देर रात अपने माता-पिता के साथ सो रही मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई थी।
पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा उपचुनाव में जीत का किया दावा, राज्य की कर्ज माफी पर उठाए सवाल
भैरों नगर में रहने वाले देविका के पिता मोनू वाल्मीकि के मुताबिक कि उनके घर के पीछे की दीवार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान टूट गई थी जिसे ईंट रख कर बंद कर दिया गया था, लेकिन वह दीवार भी टूटी हुई पाई गई है, और सामने का गेट भी खुला मिला, जिससे साफ जाहिर होता है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उस टूटी दीवार से अंदर आया और बिस्तर पर सो रही बच्ची को उठा कर ले गया।
पढ़ें- रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, फैली सनसनी
1 माह पहले की इस घटना में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों से भी पूछताछ में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस बच्ची का सुराग देने पर 25 हजार रुपए इनाम की घोषणी की है।
पढ़ें- कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बीच में छोड़कर बाहर आए सिंधिया, वरिष्…
पुलिस लगातार इलाके में लोगों से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इनाम के ऐलान के बाद कोई सुराग जरुर हाथ लगेगा।

Facebook


