प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: June 11, 2020 3:14 pm IST

धार। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में प्लाय से खिड़की दरवाजे बनाने वाली कंपनी रेवा प्लायवुड लिमिटेड में बीती रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और काफी दूर से आग की लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया।

Read More News: नगर निगम जोन अध्यक्षों का चुनाव, जोन- 2 से कांग्रेस के बंटी होरा निर्विरोध चुने गए, जोन -3 में 

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची 9 फायर ब्रिगेड वाहन की मदद से आग पर काबू पाने का की कोशिश की जा रही है। जिसमे 3 दमकल गाड़ियां इंदौर से बुलाई गई है।

Read More News: पुलिस विभाग में थोक में ट्रांसफर, देखें संपूर्ण सूची

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन लाखों की हानि की आशंका जताई जा रही है खास बात यह रही की इसमें कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आग बुझाने की मशक्कत जारी है।

Read More News: लॉकडाउन में पैसों की तंगी इसलिए कम पी जा रही शराब, मंत्री लखमा ने सांसद 


लेखक के बारे में