लोकसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन, सबसे अधिक मतदाता कसडोल में, कोरिया में सबसे कम

लोकसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन, सबसे अधिक मतदाता कसडोल में, कोरिया में सबसे कम

लोकसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन, सबसे अधिक मतदाता कसडोल में, कोरिया में सबसे कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 23, 2019 12:04 pm IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। राज्य में 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 23 हज़ार 7 सौ 27 केंद्रों में होगा मतदान। वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 89 लाख 16 हज़ार 285 है। राज्य में 94 लाख 77 हज़ार 113 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 94 लाख 38 हज़ार 463।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि राज्य में कुल 1 हज़ार 9 थर्ड जेंडर वोटर हैं और सर्विस वोटर्स की संख्या 15 हज़ार 7 सौ 58 है। सबसे अधिक मतदाता कसडोल में 3 लाख 39 हज़ार 701 हैं। वहीं सबसे कम 1 लाख 32 हज़ार 7 सौ 43 मतदाता कोरिया में हैं।

उन्होंने बताया कि 6 लाख 60 हज़ार नए मतदाता पहली बार वोट करेंगे। साथ ही, लोकसभा के नामांकन होने की तिथि तक लोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन पर मतदाताओं के लिए कई सुविधाएं हैं।

यह भी पढ़ें : पालक, संयोजक और बूथ समिति सम्मेलन, फिर सरकार बनाने दिया नया नारा, जानिए 

इस नंबर 1950 पर मैसेज कर बीएलओ का नम्बर आदि सभी जानकारी ली जा सकती है। साथ ही वेबसाइट nvsp.in पर जाकर वोटर वेरिफिक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा एंड्रॉइड मोबाइल के प्ले स्टोर से मतदाता सुविधा मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।


लेखक के बारे में