7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को 2016 से लंबित एरियर्स का होगा भुगतान, सरकार ने जारी किया आदेश

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को 2016 से लंबित एरियर्स का होगा भुगतान, सरकार ने जारी किया आदेश

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को 2016 से लंबित एरियर्स का होगा भुगतान, सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 4, 2021 3:58 pm IST

भोपालः उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयास से राज्य शासन द्वारा प्राध्यापकों को यूजीसी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स के भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है। इसके तहत प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्व विद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों एवं अन्य शैक्षणिक अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 दिसम्बर 2018 तक के एरियर्स का भुगतान किया जायेगा।

Read More: 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो नक्सलियों पर था 5-5 लाख का ईनाम घोषित

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने लंबित एरियर्स का भुगतान कराने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रयास किये। इसके परिणाम स्वरूप भारत सरकार से सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स भुगतान की स्वीकृति प्राप्त हुई।

Read More: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का दुनिया ने देखा दम, सीएमडी का दावा- हमारी ऑर्डर बुक एक लाख करोड़ रु के पार होगी

जारी आदेश के अनुसार यूजीसी सातवें वेतनमान में कुल एरियर्स का 50 प्रतिशत भुगतान किया जायेगा। शेष राशि वित्त विभाग से उपलब्ध होने पर भुगतान की जायेगी। एरियर्स की राशि से नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते में स्थानान्तरित की जायेगी।

Read More: बिलासपुर से इन शहरों के लिए शुरु होगी हवाई सेवा, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी एयरपोर्ट विस्तार की जानकारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"