11 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे, इंडिया और इंग्लैंड T20 मैच के लिए खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

11 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे, इंडिया और इंग्लैंड T20 मैच के लिए खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

11 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे, इंडिया और इंग्लैंड T20 मैच के लिए खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: March 13, 2021 1:23 pm IST

खरगोन: देश में क्रिकेट मैच शुरू होते ही सटोरिए भी एक्टिव हो गए हैं। लगातार पुलिस सटोरिए के ठिकानों में दबिश देकर खुलासे कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस की टीम ने महेश्वर से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सटोरियों का नेटवर्क मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में भी फैला हुआ है।

Read More: सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि महेश्वर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 11 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने 15 लाख 72 हजार का सामान जब्त किया है, साथ ही करीब 95 लाख रुपए का हिसाब किताब भी बरामद किया है। बताया गया कि सट्टेबाज भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे 20-20 क्रिकेट मैच के लिए सट्टा लगवा रहे थे।

Read More: किन्नर निकली नई नवेली दुल्हन! दूल्हे को लगा सदमा, थाने में घंटो चला हंगामा, मायूसी में बदली घर वालों की खुशी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"