महाराष्ट्र से आने वालों को 7 दिन तक किया जाएगा क्वारंटाइन, गाइडलाइन जारी

महाराष्ट्र से आने वालों को 7 दिन तक किया जाएगा क्वारंटाइन, गाइडलाइन जारी

महाराष्ट्र से आने वालों को 7 दिन तक किया जाएगा क्वारंटाइन, गाइडलाइन जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: March 14, 2021 3:03 pm IST

भोपाल: देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में नए मरीजों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए माराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन जारी की है। जारी गाइडलाइन के अनुसार अब महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। इस संबंध में सरकार ने गाइडलाइन जारी की है।

Read More: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन करेंगे डेब्यू

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि फेस मास्क के उपयोग के प्रति बिल्कुल लापरवाही न बरतें। मध्यप्रदेश सरकार जन- जागरण और आवश्यक हुआ तो सख्ती से मास्क के उपयोग को लागू करते हुए जुर्माना लगाने पर भी विचार कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान आज स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल, डायरेक्टर एनएचएम छवि भारद्वाज और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों से निवास पर चर्चा कर रहे थे।

Read More: बेटे को जायदाद से बेदखल कर हाथियों के नाम कर दी 5 करोड़ की संपत्ति, रातोंरात करोड़पति बने रानी और हीरा

पैनिक होने की नहीं, सावधानी की आवश्यकता
मुख्यमंत्री चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में पॉजिटिव प्रकरण बढ़े हैं, जो चिंता का विषय है। महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में भी संक्रमण बढ़ा है। महाराष्ट्र से आने जाने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।

Read More: जेसीसीजे और सीपीआई को बड़ा झटका, 70 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ.. मंत्री कवासी लखमा ने दिलाई सदस्यता

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन- सहयोग से कोरोना को पूरी तरह नियंत्रित करना है। इसके लिए पैनिक होने की नहीं, सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति सैनिटाइजर और साबुन से हाथ धोने के प्रति भी सजग रहे। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि ज्यादा निश्चिंत न हों और सावधानी कम न करें वरना रोग की चपेट में आ सकते हैं। सावधानी में ही पूरी सुरक्षा है। फेस मास्क ही संक्रमण से बचने की गारंटी है, इसलिए इसके उपयोग में ढील न बरतें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है, जो सभी को लगेगी। केंद्र सरकार से वैक्सीन की आवश्यक आपूर्ति हो रही है।

Read More: दो स्कूलों और एक कॉलेज में हुआ कोरोना ब्लास्ट, 20 छात्र निकले संक्रमित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"