लॉकडाउन 3.0: आज से बाजार में लौटेगी रौनक, सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी सराफा, कपड़ा सहित अन्य दुकानें
लॉकडाउन 3.0: आज से बाजार में लौटेगी रौनक, सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी सराफा, कपड़ा सहित अन्य दुकानें
बिलासपुर। कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन 3.0 आज से लागू हो गया। केंद्र सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन का ऐलान किया है। लेकिन इस बार सरकार ने कोरोना से निपटने के साथ-साथ व्यापार को पुन: पटरी पर लाने में कुछ जगहों में छूट दी गई है। जिसके चलते आज देश के ग्रीन जोन वाले जिलों में कई दुकानें खुलेंगी।
Read More News: शराब दुकानों के बाहर लंबी लाइन, पुलिस की निगरानी में विक्रय शुरु
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर ग्रीन जोन में शामिल है। जिसके चलते यहां आज से कई दुकानें खुल जाएंगी। इनमें सराफा,कपड़ा, शू,जनरल, गिफ्ट, पूजा, बिल्डिंग मटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक्स, लोहा,हार्डवेयर, बर्तन घड़ी, चश्मा, ऑटोमोबाइल्स,टायर ट्यूब्स, सब्जी,फल, कृषि उपकरण और डेयरी को लॉकडाउन में छूट है। ये सभी दुकानें लॉकडाउन के गाइडलाइन के अनुसार सुबह 7:00 से 3:00 बजे तक ही बाजार खुलेंगे। बाजारों के खुलने से रौनक आने की उम्मीद है।
Read More News: 155 नए जजों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग, लॉक डाउन- सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लिया फैसला
वहीं, 50 प्रतिशत स्टॉफ के साथ सरकारी दफ्तरों में कामकाज होगा। लॉकडाउन में आवाजाही सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही होगा। 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती और 10 साल उम्र तक के बच्चों पर लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं जिले में धारा 144 प्रभावी रहेगा।
Read More News: इंदौर में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 426 सैंपल में 383 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Facebook


