लॉकडाउन में अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी की मदद से एक दूसरे को पहनाई वरमाला, देखें वीडियो
लॉकडाउन में अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी की मदद से एक दूसरे को पहनाई वरमाला, देखें वीडियो
धार। लॉकडाउन के बीच धार जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली जहां दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को लकड़ी की सहायता से वरमाला पहनाई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read More News: शराब दुकानों के बाहर लंबी लाइन, पुलिस की निगरानी में विक्रय शुरु
लॉकडाउन की वजह से धूमधाम से होने वाली शादियां अब सीमित लोगों के बीच ही संपन्न हो रही है। शादी का ये वीडियो धार जिले के कुक्षी विधानसभा के ग्राम टेकि का है, जहां भारती मंडलोई ने वेटरनरी डॉक्टर राजेश निगम के साथ अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए।
Read More News: 155 नए जजों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग, लॉक डाउन- सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लिया फैसला
वहीं वरमाला एक दूसरे को लकड़ी की मदद से पहनाई। इसकी जमकर सराहना की जा रही है। दुल्हन के पिता शिक्षक जगदीश मंडलोई ने शादी के पहले मंदिर को पूरी तरीके से सैनिटाइज भी किया।
Read More News: इंदौर में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 426 सैंपल में 383 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Facebook


