LIVE Update: मुंगेली नगर पालिका में भाजपा -11, कांग्रेस-09, जोगी कांग्रेस की 1 सीट पर हुई जीत
LIVE Update: मुंगेली नगर पालिका में भाजपा -11, कांग्रेस-09, जोगी कांग्रेस की 1 सीट पर हुई जीत
मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। यहां बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बीजेपी प्रत्याशी ने 11 वार्डों में जीत हासिल की है। तो वहीं कांग्रेस 9 सीट पर तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 1 और निर्दलीय ने 1 जीत पर जीत हासिल की है।
Read More News:निकाय चुनाव परिणाम: कोरबा में बीजेपी-कांग्रेस के वीआईपी प्रत्याशी क…
बता दें कि प्रदेश में 2 हजार 840 वार्डों के लिए 21 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें 10 हजार 162 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार मतदान में बैलेट पेपर से हुए। प्रदेश में हुए नगरीय निकायों को लेकर अनंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए। प्रदेश में इस बार 78.73 फीसदी मतदान हुआ है। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं। वहीं, आज चल रहे मतों की गिनती पूरी होने में थोड़ा समय लग सकता है।
Read More News:निकाय चुनाव परिणाम: रायपुर में बीजेपी के दिग्गज प्रत्याशी चल रहे पी…

Facebook


