मध्यप्रदेश का विवेक सागर Tokyo Olympics में लहराएगा भारत का परचम, भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन
मध्यप्रदेश का विवेक सागर Tokyo Olympics में लहराएगा भारत का परचम, भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन
होशंगाबाद: जिले के इटारसी के चांदोन गांव के विवेक सागर ने मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। विवेक सागर का ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विवेक का कहना है कि उनका सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है और अब वो देश के लिए अपना बेस्ट देना चाहते है।
बता दें कि भारतीय हॉकी टीम 17 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के रवाना होगी। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा। विवेक इससे पहले 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स, यूथ ओलंपिक, एशियन गेम्स और 2019 में अजनाल शाह हॉकी टूर्नामेंट टेस्ट सीरीज समेत अन्य स्पर्धाओं में भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
Read More: ‘DSP के कहने पर 500 किसानों ने मिलकर मुझे पीटा’ भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप
विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। विवेक सागर एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते है, उनके पिता रोहित प्रसाद एक शिक्षक है। विवेक की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।

Facebook


