घर में घुस के मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा, हम उन्हें भूंज देंगे, अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी

घर में घुस के मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा, हम उन्हें भूंज देंगे, अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी

घर में घुस के मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा, हम उन्हें भूंज देंगे, अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: December 17, 2020 12:23 pm IST

जबलपुरः प्रदेश में लगातार हो रही नक्सल गतिविधियों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम नक्सलियों को प्रदेश के कोर एरिया तक नहीं पहुंचने देंगे। जिस घर से अफजल निकलेगा, हम घर में घुस के मारेंगे।

Read More: लंबे समय तक सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध को रेप नहीं कह सकतेः दिल्ली हाईकोर्ट

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि प्रदेश में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले को लेकर उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एक दौर दिग्विजय सिंह का था और एक दौर आज का है। दिग्विजय सिंह शासनकाल में डाकुओं और नक्सलियों की गतिविधियां हावी थी। हमारी सरकार प्रदेश में अपराधियों को पैठ जमाने नहीं देगी। हम उन्हें भूंज देंगे। हम घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफजल निकलेगा।

Read More: नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"