कैसा महिला दिवस? न्याय की आस में बच्चे को लेकर थाने के चक्कर काट रही पीड़िता

कैसा महिला दिवस? न्याय की आस में बच्चे को लेकर थाने के चक्कर काट रही पीड़िता

कैसा महिला दिवस? न्याय की आस में बच्चे को लेकर थाने के चक्कर काट रही पीड़िता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 8, 2021 6:08 pm IST

शिवपुरी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और सम्मान के बड़े-बड़े दावे राजनीतिक मंचों से किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शिवपुरी जिले में पति से प्रताड़ित एक महिला अपने छोटे बच्चे को लेकर फिजिकल पुलिस थाने के तीन माह से चक्कर काट रही है।

Read More: सीएम बघेल का ऐलान- छत्तीसगढ़ में तेलघानी, चर्मकार, रजक और लौहकार बोर्ड का होगा गठन

आरोप है कि थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय और सब इंस्पेक्टर भावना राठौर पीड़ित महिला राधा धानुक की सुनवाई करने की बजाए उससे थाने के चक्कर कटवा रहे हैं। जबकि इस मामले में महिला सेल DSP उमेश गर्ग ने फिजिकल थाने को आरोपी पति पर FIR दर्ज करने के लिए तीन बार आदेश दे चुके हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी अपने सीनियर के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। दूसरी ओर पीड़िता ने सब इंस्पेक्टर राठौर पर उसके आरोपी पति से पैसे लेने के आरोप लगाए हैं।

Read More: कांग्रेस विधायक से डेढ़ लाख की ठगी, चेक के जरिए तीन बार निकाले खाते से पैसे

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"