वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार 11 बारातियों की मौत, दो घायल

वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार 11 बारातियों की मौत, दो घायल

वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार 11 बारातियों की मौत, दो घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: February 22, 2022 12:34 pm IST

देहरादून, 22 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुखीढांग-डांडामिनार मार्ग पर सोमवार देर रात एक वाहन के गहरे खड्ड में गिरने से उसमें सवार 11 बारातियों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि खड्ड से पांच शवों को बाहर निकाला जा चुका है जबकि अन्य शवों को निकालने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घायलों को चंपावत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंपावत जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 10 बजे हुए हादसे की सूचना मध्यरात्रि के बाद तीन बजे मिल पायी जिसके बाद तलाश एवं बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त मैक्स वाहन टनकपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत कर लौट रहे बारातियों को लेकर डांडा ककनाई गांव जा रहा था।

भाषा दीप्ति दीप्ति धीरज

धीरज


लेखक के बारे में