जयपुर में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या: पुलिस

जयपुर में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या: पुलिस

जयपुर में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या: पुलिस
Modified Date: February 23, 2026 / 02:37 pm IST
Published Date: February 23, 2026 2:37 pm IST

जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में अज्ञात लोगों ने रविवार रात 17 साल के एक लड़के की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित आदिल पर अचानक चाकुओं से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव फैल गया। हत्या के बाद भट्टा बस्ती पुलिस थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

इसके अनुसार, शुरुआती जांच से हत्या का कारण रंजिश होने का संकेत मिलता है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान अरबाज के रूप में हुई है और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में