कोरोना वैक्सीनेशन: 1 दिन में लगे 17,47,094 वैक्सीन, अब तक 6.75 करोड़ टीके लगाए गए

Ads

कोरोना वैक्सीनेशन: 1 दिन में लगे 17,47,094 वैक्सीन, अब तक 6.75 करोड़ टीके लगाए गए

  •  
  • Publish Date - April 1, 2021 / 06:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कुल 17,47,094 टीके लगाए गए और इसके साथ ही अब तक लगाए गए टीकों की कुल संख्या 6.75 करोड़ को पार कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

पढ़ें- बेकाबू हो रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में 81,466 नए पॉजिटिव केस, 469 ने तोड़ा दम

भारत में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। रात्रि आठ बजे तक संकलित अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में अब तक कुल 6,75,36,392 टीके लगाए गए हैं।

पढ़ें- इस शहर में आज शाम 5 बजे के बाद खुल सकेंगी बाजार, सा…

इनमें 88,48,558 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है, जबकि 52,63,108 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। इनके अलावा अग्रिम मोर्चे के 93,99,776 कर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 39,18,646 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें.. कोरोना के कारण थमे ट्रेन के …

इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 4,01,06,304 लाभार्थी भी शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 76वें दिन बृहस्पतिवार को (रात आठ बजे तक) कुल 17,47,094 टीके लगाए गए।