63 साल के आदमी की 5 गर्लफ्रेंड,खुश करने करता था हाईटेक चोरी
63 साल के आदमी की 5 गर्लफ्रेंड,खुश करने करता था हाईटेक चोरी
नई दिल्ली। अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए आदमी आसमान से तारे तोड़कर लाने की बात तो करता है लेकिन उसके लिए आसमान तक नहीं पहुंच जाता लेकिन दिल्ली के एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिकाओं को खुश करने के ले वो सब किया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।दिल्ली का रहने वाला बंधु सिंह 63 साल का है। और उसकी एक नहीं दो नहीं पूरी पांच गर्लफ्रेंड है.अब इतनी सारी गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए उसने एक ही रास्ता अपनाया और वो था चोरी का। चोरी भी कोई छोटी मोटी नहीं बकायदा महंगे मोबाईल ,लेपटॉप और गैजेट्स की होती थी।
ये भी पढ़ें –आंख मारने के कई मतलब होते हैं ,राहुल पर ही निशाना क्यों :नगमा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स के खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं। उत्तरी दिल्ली की डीसीपी नूपुर प्रसाद के मुताबिक आरोपी 28 जुलाई को सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी में कैद हो गया. उसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी बंधु सिंह आनंद पर्वत का रहने वाला है, उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह अपनी प्रेमिकाओं के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता रहा है. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 5 प्रेमिकाएं हैं और उनको महंगे गिफ्ट देने के लिए वो चोरियों को अंजाम दे रहा था, उससे 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और 5 हजार रुपये रिकवर हुए है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


