अनोखी शादी: शादी का जोड़ा छोड़ दूल्हा-दुल्हन ने PPE किट पहनकर लिए सात फेरे, जानिए वजह

अनोखी शादी: शादी का जोड़ा छोड़ दूल्हा-दुल्हन ने PPE किट पहनकर लिए सात फेरे, जानिए वजह

अनोखी शादी: शादी का जोड़ा छोड़ दूल्हा-दुल्हन ने PPE किट पहनकर लिए सात फेरे, जानिए वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 6, 2020 5:03 pm IST

जयपुर: भारत के अलग-अलग हिस्सों में शादी समारोह की अलग-अलग परंपराएं हैं, परंपराओं के अनुसार ही दूल्हा-दुल्हन पवित्र बंधन में बंधते हैं। वहीं, कोरोना काल में भी लोगों की अनोखी शादियां देखने को मिली। लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अलग ही तरह की शादी देखने को मिली है। दरअसल यहां दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में विशेष वेशभूषा की जगह पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए हैं।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: 900 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 युवक गिरफ्तार, रायपुर, भिलाई और दुर्ग में करते थे बिक्री

मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को दूल्हा-दुल्हन की शादी थी, लेकिन शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन ने शादी का जोड़ा पहनने के बजाए पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए। शादी समारोह सरकार द्वारा दिए गए कोरोना गाइडलाइन के अनुसार संपन्न किया गया।

Read More: करीब 400 साल बाद बृहस्पति और शनि का होगा दुर्लभ मिलन, आकाश में 21 दिसंबर को दिखेगा नजारा!


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"