कोलकाता में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

कोलकाता में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

कोलकाता में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
Modified Date: March 26, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: March 26, 2026 5:34 pm IST

कोलकाता, 26 मार्च (भाषा) कोलकाता के पटुली इलाके में आधी रात के बाद अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राहुल डे (35) पूर्वी फूलबागान इलाके में एक आवासीय भवन में रात करीब 12:30 बजे खून से लथपथ पड़ा मिला। उसका दोस्त, जीत मुखर्जी भी घायल अवस्था में उसके पास पड़ा मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डे को पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मुखर्जी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि डे और मुखर्जी समेत कई लोग इमारत की छत पर मौजूद थे और खाना-पीना कर रहे थे, तभी उनके बीच कहासुनी हुई और गोलियां चलने लगीं।

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है, और उन्होंने यह भी बताया कि डे को मुखर्जी के फ्लैट पर आमंत्रित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों और उनके परिवार के अनुसार, डे तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन हत्या का किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से कोई संबंध नहीं था।

भाषा तान्या रंजन

रंजन


लेखक के बारे में