फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी का गठन

फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी का गठन

फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी का गठन
Modified Date: March 14, 2026 / 09:26 pm IST
Published Date: March 14, 2026 9:26 pm IST

जम्मू, 14 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर यहां हाल में एक शादी समारोह के दौरान हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने मामले की ‘‘गंभीरता और संवेदनशीलता’’ को ध्यान में रखते हुए एसआईटी के गठन का आदेश दिया।

बुधवार रात को जब अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह से निकल रहे थे, तब आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से उन पर बेहद करीब से गोली चलाई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

आरोपी कमल सिंह (63) को मौके पर ही काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद की गई।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में