‘आप’ विधायक के बेटे सरबजीत सिंह समाना मोहाली नगर निगम के महापौर चुने गए

Ads

‘आप’ विधायक के बेटे सरबजीत सिंह समाना मोहाली नगर निगम के महापौर चुने गए

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 09:45 PM IST

मोहाली, नौ जून (भाषा) मोहाली नगर निगम के महापौर पद के लिए मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में हुए चुनाव में सरबजीत सिंह समाना निर्वाचित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाना मोहाली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र हैं।

इसके अलावा, राजिंदर प्रसाद वरिष्ठ उपमहापौर और हरपाल सिंह चन्ना उपमहापौर चुने गए।

महापौर चुनाव से पहले नगर निगम के सभी 50 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह और चुनाव प्रक्रिया का संचालन रूपनगर मंडल के उपायुक्त मानवेश सिंह संधू की निगरानी में हुआ, जिन्होंने संयोजक की भूमिका निभाई।

पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य किया।

मोहाली समेत पंजाब के आठ नगर निगमों और अन्य नगर निकायों के चुनाव 26 मई को आयोजित किए गए थे।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

शीर्ष 5 समाचार

ताजा खबर