आप सांसद संजय सिंह ने मालवीय नगर के गद्दे की दुकान के मालिक को 50 हजार रुपये का इनाम दिया

आप सांसद संजय सिंह ने मालवीय नगर के गद्दे की दुकान के मालिक को 50 हजार रुपये का इनाम दिया

आप सांसद संजय सिंह ने मालवीय नगर के गद्दे की दुकान के मालिक को 50 हजार रुपये का इनाम दिया
Modified Date: June 9, 2026 / 11:04 am IST
Published Date: June 9, 2026 11:04 am IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उस स्थानीय दुकानदार को पुरस्कृत किया, जिसकी त्वरित कार्रवाई से मालवीय नगर अग्निकांड के दौरान कई लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

सिंह ने सोमवार को इलाके का दौरा किया और उन लोगों से मुलाकात की जो पिछले सप्ताह हुए भीषण अग्निकांड में सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे थे। इस अग्निकांड में 22 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

सिंह ने कहा, ‘ऐसे समय में जब लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे थे, इस इलाके के कुछ बहादुर निवासियों ने लोगों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प और वीरता का परिचय दिया। मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।’

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी और गद्दे की दुकान के मालिक रियाजुद्दीन ने अपनी आजीविका और व्यक्तिगत नुकसान की सारी चिंताओं को दरकिनार करते हुए लोगों की जान बचाने में मदद करने के लिए अपने सभी गद्दे दे दिए। इन गद्दों को बिछाया गया और लगभग 15 से 16 लोगों ने ऊपर से कूद कर अपनी जान बचाई।

सिंह ने कहा, “सहयोग के प्रतीक के रूप में, मैं अपनी तनख्वाह से उन्हें 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दे रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि लगभग 15 से 16 लोग उन गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचा पाए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिखाई गई मानवता और करुणा ही सच्चा धर्म है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में