अधीर चौधरी ने शुभेंदु से मुर्शिदाबाद के हर ब्लॉक में अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित करने का आग्रह किया

Ads

अधीर चौधरी ने शुभेंदु से मुर्शिदाबाद के हर ब्लॉक में अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित करने का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 06:30 PM IST

कोलकाता, 24 मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुर्शिदाबाद जिले के हर ब्लॉक में अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि उन लोगों की मदद की जा सके, जिनके नाम हाल में संपन्न विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से हटा दिए गए थे।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में चौधरी ने दावा किया कि राज्य में मतदाता सूची से सबसे अधिक नाम मुर्शिदाबाद में हटाए गए हैं, जिससे ‘‘पांच लाख से अधिक’’ मतदाता प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग, दिहाड़ी मजदूर, बुजुर्ग नागरिक और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को अपने नाम बहाल कराने के लिए अपीलीय न्यायाधिकरणों तक पहुंचने के वास्ते लंबी दूरी तय करने में गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

एसआईआर प्रक्रिया से उत्पन्न शिकायतों के लिए अपीलीय तंत्र स्थापित करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद 20 मार्च को न्यायाधिकरणों का गठन किया गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से जिले के हर ब्लॉक में अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित करने पर विचार करने का आग्रह किया, ताकि न्याय तक आसान पहुंच और प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित की जा सके।

भाषा शफीक पारुल

पारुल