अधिवक्ता अमरीश रंजन को रचनात्मक कांग्रेस का संचार प्रभारी नियुक्त किया गया

Ads

अधिवक्ता अमरीश रंजन को रचनात्मक कांग्रेस का संचार प्रभारी नियुक्त किया गया

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) रचनात्मक कांग्रेस ने रविवार को अधिवक्ता अमरीश रंजन पांडेय को अपना संचार प्रभारी नियुक्त किया और उन्हें पार्टी के मीडिया संपर्क एवं जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी।

रचनात्मक कांग्रेस को पूर्व में कांग्रेस के जनसंपर्क प्रकोष्ठ के रूप में जाना जाता था।

एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने पांडेय की नियुक्ति की घोषणा की, जो उच्चतम न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत करते हैं।

पांडेय ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

बयान में कहा गया है कि पिछले 10 वर्षों में, पांडेय ने विभिन्न राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियानों के लिए काम किया है और इसके जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप