सोशल मीडिया पर विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप ने कहा, भारत महान देश

सोशल मीडिया पर विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप ने कहा, भारत महान देश

सोशल मीडिया पर विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप ने कहा, भारत महान देश
Modified Date: April 23, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: April 23, 2026 8:41 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक ‘‘महान’’ देश है, जिसका नेतृत्व उनके ‘‘अच्छे मित्र’’ कर रहे हैं।

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं।’’

प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था। उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को ‘‘नरक’’ कहा गया था।

प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताने वाली टिप्पणी कहां और कब की थी।

सैवेज ने ये टिप्पणियां अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थीं।

इस विवाद पर पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने कुछ खबरें देखी हैं। मैं यहीं पर इसे छोड़ता हूं।’’

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में