LIVE NOW
Today News LIVE Update 5 August: अमित शाह दो दिन के ओडिशा दौरे पर, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन

Ads

ओडिशा पहुंचे अमित शाह, पटनायक के साथ बैठक में होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - August 5, 2023 / 12:54 AM IST,
    Updated On - February 7, 2025 / 02:02 PM IST

Amit Shah's visit to Jabalpur

The liveblog has ended.

भुवनेश्वर:  Amit Shah on two day visit to Odisha केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात भुवनेश्वर पहुंचे। शाह का विमान रात 11.50 बजे हवाई अड्डे पर उतरा, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन समल और भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Read More: CG Weather Update : प्रदेश में आज भी होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Amit Shah on two day visit to Odisha अमित शाह शनिवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घघाटन करने के साथ-साथ वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन संबंधित मुद्दों पर बैठकों में भाग लेंगे। राज्य सचिवालय में एक के बाद एक होने वाली बैठकों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी भाग लेंगे।

Read More: New variant of corona virus : फिर पैर पसार रहा कोरोना, तेजी से फ़ैल रहा नया वेरिएंट, इस उम्र के लोगों को रहना होगा सावधान 

शाह और पटनायक की एक-दूसरे के साथ बैठक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन केंद्रीय मंत्री की कार्यक्रम सूची से यह पता चला है कि राज्य सचिवालय में दो बैठकों के बाद 30 मिनट की एक बैठक निर्धारित है। हालांकि अभी इस बात का कोई जिक्र नहीं किया गया है कि अमित शाह उस दौरान किससे मिलेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, गृह मंत्री शनिवार शाम को दिल्ली रवाना होने से पहले हवाई अड्डे के लाउंज में एक बैठक में भाग लेंगे लेकिन इस बैठक में कौन मौजूद होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

The liveblog has ended.