असम में कट्टरपंथ रोधी प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी : हिमंत

Ads

असम में कट्टरपंथ रोधी प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी : हिमंत

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 05:44 PM IST

गुवाहाटी, 24 मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ‘‘युवाओं को चरमपंथी प्रभाव से बचाने’’ के लिए कट्टरपंथ-रोधी प्रकोष्ठ स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि असम राज्य के युवाओं को गुमराह करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘‘करारा जवाब’’ देगा।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम किसी भी समूह या व्यक्ति को अपने युवाओं को गुमराह करने और उन्हें कट्टरपंथी बनाकर उनका भविष्य बर्बाद करने की अनुमति नहीं देंगे। असम इसका करारा जवाब देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चरमपंथी प्रभाव से युवाओं को बचाने के लिए कट्टरपंथ-विरोधी प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा।’’

उन्होंने हालांकि, प्रस्तावित प्रकोष्ठ की विस्तृत जानकारी नहीं दी।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष