अरुणाचल प्रदेश: नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामलों में तीन गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश: नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामलों में तीन गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश: नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामलों में तीन गिरफ्तार
Modified Date: March 26, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: March 26, 2026 5:01 pm IST

ईटानगर, 26 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तवांग और पूर्वी कामेंग जिलों से दो नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी कामेंग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कामदम सिकॉम ने बताया कि 19 मार्च को सेप्पा स्थित महिला पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में, 2024 में तवांग जिले में एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उस समय लड़की की उम्र नौ साल थी।

तवांग के पुलिस उपाधीक्षक तासो काटो ने कहा कि लड़की के माता-पिता द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद उन्हें 23 मार्च को इस मामले में शिकायत मिली जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि तवांग के पुलिस अधीक्षक तासी डारंग की देखरेख में टीम ने सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर ही फरार आरोपी का पता लगा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने जनता से आग्रह किया है कि वे ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने में संकोच न करें।

अधिकारी ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून के अनुसार पीड़ितों की पहचान और गरिमा की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में