असम: वित्त वर्ष 2027 के लिए विधायक निधि बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गयी

असम: वित्त वर्ष 2027 के लिए विधायक निधि बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गयी

असम: वित्त वर्ष 2027 के लिए विधायक निधि बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गयी
Modified Date: June 29, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: June 29, 2026 10:20 pm IST

गुवाहाटी, 29 जून (भाषा) असम सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को मौजूदा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस संबंध में लिए गए फैसले को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

इसमें कहा गया, “हिमंत विश्वशर्मा की अध्यक्षा में हुई असम मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के अनुसार, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सालाना आवंटन को वित्त वर्ष 2026-27 से प्रति विधायक एक करोड़ से बढ़ाकर ₹डेढ़ करोड़ कर दिया गया है और वित्त वर्ष 2027-28 से इसे और बढ़ाकर प्रति विधायक दो करोड़ कर दिया जाएगा।”

भाषा

प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में