जम्मू कश्मीर के 12 जिलों में भाजपा कार्यसमिति की बैठकें हुईं
जम्मू कश्मीर के 12 जिलों में भाजपा कार्यसमिति की बैठकें हुईं
जम्मू, पांच फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई ने संगठन को मजबूत करने के प्रयासों के तहत रविवार को केंद्र शासित प्रदेश के 12 जिलों में कार्यसमिति की बैठकें कीं।
भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सांबा, कश्मीर विस्थापित, डोडा, राजौरी, जम्मू दक्षिण, श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा सहित 12 संगठनात्मक जिलों की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठकें हुईं।
डोडा जिले में, जम्मू कश्मीर भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने मुख्य रूप से जिले की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया, जबकि लोकसभा सदस्य जुगल किशोर शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री एस एस सलाथिया ने सांबा जिले में बैठक की अध्यक्षता की।
प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने दक्षिण जम्मू जिले की बैठक को संबोधित किया और भाजपा महासचिव एवं पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने राजौरी जिले में बैठक की अध्यक्षता की।
कश्मीर विस्थापित जिले में, जम्मू नगर निगम के मेयर राजिंदर शर्मा ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया, जबकि श्रीनगर में बैठक की अध्यक्षता प्रभारी अनवर खान और भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक भट ने की।
भाषा अमित संतोष
संतोष

Facebook


