CLOSED

Live Update : ‘बिहार में दिखा, अब भारत में दिखेगा’, JDU के इस पोस्टर से BJP की बढ़ी परेशानी

Live Update : Bihar Politics: भाजपा गठबंधन से अलग होते ही बिहार में नीतीश कुमार को लेकर जमकर सियासत गरमाई हुई है।

Live Update : ‘बिहार में दिखा, अब भारत में दिखेगा’, JDU के इस पोस्टर से BJP की बढ़ी परेशानी

‘बिहार में दिखा अब भारत में दिखेगा’, PM फेस को लेकर JDU के इस पोस्टर से BJP की बढ़ी परेशानी

Modified Date: February 6, 2025 / 05:04 pm IST
Published Date: September 3, 2022 3:33 pm IST

Bihar Politics: भाजपा गठबंधन से अलग होते ही बिहार में नीतीश कुमार को लेकर जमकर सियासत गरमाई हुई है। मामले में जमकर राजनीति की जा रही है। बिहार में कभी महागठबंधन तो कभी एनडीए, फिर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार की चर्चा अब पीएम चेहरे को लेकर हो रही है। हालांकि नीतीश कुमार इस बात को नकारते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष 2024 चुनाव को लिए एकजुट हो जाए।

हाल के दिनों में नीतीश कुमार ने जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना नाम लिए भाजपा पर भी सवाल उठाया है और जिस तरह से वे प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे है, उन्हें एक विपक्षी एकता के विकल्प के रूप में देखा जाने लगा है और विपक्ष के पीएम फेस के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन ऐसे कई बड़े सवाल हैं जिसपर विपक्ष की असहमति बन सकती है और ये भी तय करना मुश्किल होगा कि विपक्ष का पीएम पद का उम्मीदवार बनाम नरेंद्र मोदी कौन होगा?

 

मैं बोलने में नहीं, काम करने में विश्वास रखता हूं : हेमंत सोरेन

सरकारी कर्मचारियों की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री आवास पर थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि जब मैं आप लोगों के बीच आया था तब मैंने कहा था कि मैं बोलने में विश्वास नहीं रखता। मैं काम करने में विश्वास रखता हूं। हम जो कहते हैं उसे हम जरूर पूरा करते हैं।

कांग्रेस ने अनुसूचित जनजातियों और गरीबों के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं किया : अमित शाह

Breaking News Latest Update of 03 sept 2022: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट को जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

 

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में