संभल में भाई ने की बहन की हत्या, गिरफ्तार

संभल में भाई ने की बहन की हत्या, गिरफ्तार

संभल में भाई ने की बहन की हत्या, गिरफ्तार
Modified Date: January 6, 2023 / 03:39 pm IST
Published Date: January 6, 2023 3:39 pm IST

संभल (उप्र), छह जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रजपुरा थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी बहन को कथित तौर पर किसी अन्य पुरुष के साथ देख कर आवेश में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे के रामवीर ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि बृहस्पतिवार रात उसके बेटे नितिन ने अपनी बहन (18) को कमरे में उसके मित्र के साथ देखा, जिसके बाद आवेश में आकर उसने गला दबा कर बहन की हत्या कर दी ।

पिता की तहरीर पर बेटे नितिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाषा सं जफर मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में