जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर बस पलटी, 16 यात्री घायल
जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर बस पलटी, 16 यात्री घायल
होशियारपुर, 19 अगस्त (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस के पलटने से 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (दसुया) जतिंदर सिंह ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय एक युवक और 55 वर्षीय एक महिला को अमृतसर स्थित एक उच्चस्तरीय अस्पताल रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सिंह ने कहा कि बस दासुया से जालंधर जा रही थी और दुर्घटना के समय इसमें करीब 42 यात्री सवार थे।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पवन झिंगरन गांव के पास उस समय हुई जब बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
भाषा संतोष नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


