सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में तीस हजारी अदालत के ‘रीडर’ को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में तीस हजारी अदालत के ‘रीडर’ को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में तीस हजारी अदालत के ‘रीडर’ को गिरफ्तार किया
Modified Date: April 23, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: April 23, 2026 9:08 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को तीस हजारी न्यायालय परिसर में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में कार्यरत एक ‘रीडर’ को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कथित तौर पर एक वकील से उसके मुवक्किल की जमानत याचिका मंजूर कराने में मदद करने के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के एक मामले में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए दिल्ली की तीस हजारी अदालत के एएसजे-02 के रीडर को गिरफ्तार किया है।’’

एजेंसी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उसने अभियान चलाया और आरोपी को रिश्वत के तौर पर कुल 30,000 रुपये में से 20,000 रुपये की मांग करते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

भाषा नेत्रपाल धीरज

धीरज


लेखक के बारे में