केंद्र ने अदाणी समूह प्रवर्तित नवी मुंबई हवाई अड्डे को आव्रजन केंद्र घोषित किया
केंद्र ने अदाणी समूह प्रवर्तित नवी मुंबई हवाई अड्डे को आव्रजन केंद्र घोषित किया
नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के तहत नवी मुंबई हवाई अड्डे को भारत में प्रवेश-प्रस्थान के लिए 38वां आव्रजन केंद्र घोषित किया है।
सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने अदाणी समूह द्वारा संचालित हवाई अड्डे को उन हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया है, जिन्हें पिछले साल सितंबर में निर्धारित आव्रजन केंद्र के तौर पर अधिसूचित किया गया था।
इस महीने की शुरुआत में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा ग्रीनफील्ड पट्टी से 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय आवागमन शुरू किए जाने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के साथ-साथ, हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ानों का संचालन भी शुरू करेगा।
मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे ‘नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ ने पिछले साल दिसंबर में घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू की थीं। यहां रोज़ाना लगभग 20,000 यात्री आते-जाते हैं और 150 उड़ानों का संचालन होता है।
ऐसी उम्मीद है कि इस हवाई अड्डे से साल के अंत तक प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़कर 50,000 हो जाएगी और हर दिन 380 उड़ानों का संचालन होगा।
भाषा नेत्रपाल अविनाश
अविनाश

Facebook


